फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नेता प्रतिपक्ष बोले देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, BJP-RSS की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से नहीं

Tue, 14 Oct 2025 06:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान से चलेगा, न कि भाजपा और आरएसएस की व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से। पूरी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी देश के संविधान की रक्षा के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रदेश में हाल ही में हुई तीन घटनाओं का उल्लेख करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, न कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से।
विज्ञापन



प्रदेश में हो रही घटनाएं मुझे भीतर तक विचलित कर रही
सिंघार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं छत्तीसगढ़ के दौरे पर हूं, लेकिन प्रदेश में हो रही घटनाएं मुझे भीतर तक विचलित कर रही हैं। दमोह में हुई जातिवादी घटना, ग्वालियर में अनिल मिश्रा का बेतुका बयान हो या भोपाल की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर- ये सभी घटनाएं समाज में समानता के बजाय विभाजन को बढ़ावा देती हैं।”

यह भी पढ़ें-आवासीय इलाके में शराब की दुकान, जनसुनवाई में पहुंचा मामला, मंदिर को अवैध बताने पर भड़के रहवासी
विज्ञापन



मेरे दिल को गहरा दुख पहुंचा
उन्होंने आगे लिखा कि इन तीनों घटनाओं से मेरे दिल को गहरा दुख पहुंचा है। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके बनाए संविधान से चलेगा, न कि भाजपा और आरएसएस की व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से। पूरी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी देश के संविधान की रक्षा के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM बोले-कचरा प्रबंधन पर जारी रहेगा सकारात्मक प्रयास,5,364 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए लिखा मुख्यमंत्री जी से मेरा आग्रह है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाएं। मध्य प्रदेश शांति और सौहार्द की भूमि है, यहां किसी भी प्रकार की जातिवादी, धार्मिक असमानता या उन्माद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उमंग सिंघार की यह प्रतिक्रिया दमोह की जातीय घटना, ग्वालियर में अनिल मिश्रा के कथन और भोपाल में पोस्टर लगाए जाने की घटनाओं के संदर्भ में सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें