फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: लिफ्ट मांगने के बहाने पत्रकार की बाइक रोकी, चाकू अड़ाकर बंधक बनाया फिर ऐंठ लिए 32 हजार

Tue, 16 Jun 2026 03:36 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पत्रकार के साथ हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने पहले लिफ्ट लेने के बहाने बाइक रुकवाई, फिर बंधक बनाकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा ली।
विज्ञापन
निशातपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पत्रकार के साथ सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। बदमाशों ने पहले लिफ्ट मांगने के बहाने पत्रकार को रोका, फिर चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए और परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाकर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने कुल 32 हजार रुपये वसूलने के बाद पत्रकार को देर रात छोड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पत्रकार अनुज मीणा सोमवार रात अपना कार्य समाप्त कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निशातपुरा इलाके में एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। अनुज ने मना किया तो थोड़ी दूर आगे एक युवक अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

ये भी पढ़ें: Bhopal: बिहार से पकड़ाया कट्टरपंथी, पांच राज्यों से छठवीं गिरफ्तारी, फराज व नईम की आज समाप्त हो रही रिमांड
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक बाइक गिरते ही वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवक भी पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और जबरन पास के एक कमरे में ले गए। कमरे में बदमाशों ने नकदी की मांग की। पर्याप्त रकम नहीं मिलने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। अनुज मीणा का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से करीब 32 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने उन्हें रात करीब 3 बजे छोड़ा।
विज्ञापन


निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें