भोपाल की बैठक में मौजूद पार्टी सदस्य
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की दिशा में तेज गति से कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल में एक विशेष बैठक का आयोजन कर सदस्यता अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की गई। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण का मुद्दा भी उठाया गया और जागरूकता के लिए इसे हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें-
भोपाल लव जिहाद: वकीलों ने कोर्ट में आरोपियों को पीटा, एक पुलिसकर्मी भी घायल, आज इंदौर जाएगी एसआईटी
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान मात्र संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएं और प्रदेश में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण जैसे मुद्दों को हर घर तक पहुंचाएं।
ये भी पढ़ें-
कैबिनेट बैठक आज: तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, एक मई से 31 मई तक होंगे स्थानांतरण
विशेष अतिथि राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम ने कहा कि अब समय है जनसंपर्क को सशक्त करने का। जितनी गहराई से हम जनता से जुड़ेंगे, संगठन उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगा। हम सब की जिम्मेदारी है कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव, गली-गली तक लेकर जाएं। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रीय भागीदारी देखने को मिली। वरिष्ठ पदाधिकारियों में अर्जुन सिंह पटेल, धीरेन्द्र सिंह बघेल, मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।