फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल पहुंचे ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि,इत्तेहाद जलसे में एकता और भाईचारे का दिया संदेश

Sun, 26 Apr 2026 07:50 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आयोजित इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे में ईरान सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि की मौजूदगी में एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करना रहा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ईरान से आए सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही रहे। उनके भोपाल पहुंचते ही कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ गया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और समाज को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


तिरंगे के साथ दिखी एकजुटता, बच्चों में भी जोश
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे, जिससे देशभक्ति और एकता का संदेश साफ नजर आया। वहीं कुछ छोटे बच्चे फिलिस्तीन से जुड़े प्रिंट वाली टी-शर्ट में दिखाई दिए, जो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें-सिलेबस के भीतर रहा पेपर, नेगेटिव मार्किंग से तुक्कों पर लगा ब्रेक, रही सख्त निगरानी
विज्ञापन



ईरान और वैश्विक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
जलसे में सिर्फ सामाजिक एकता ही नहीं, बल्कि ईरान और फिलिस्तीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दुनिया में जहां भी अन्याय हो, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है और इंसानियत के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का भोपाल में पैदल मार्च, 33% हिस्सेदारी की मांग,नेताओं ने सरकार को घेरा


अलग-अलग धर्मों के लोग भी हुए शामिल
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इससे सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी समझ का मजबूत संदेश सामने आया। आयोजकों के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम के बाद शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा में मगरिब की नमाज के बाद एक और आयोजन किया गया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें