भोपाल के फेमस रेस्टारेंट के छोले में निकला कीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के एक प्रसिद्ध छोले भटूरे की दुकान पर छोले की सब्जी में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राहक ने खाद्य विभाग को शिकायत की है।
भोपाल के त्रिलंगा में नवीन चौहान परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को वे परिवार के साथ शाहपुरा स्थित फेमस छोले भटूरे रेस्टॉरेंट में गए थे। दिल्ली की फेमस छोले भटूरे की भोपाल स्थित दुकान में दोपहर 12 बजे नवीन ने रेस्टॉरेंट के स्टॉफ से तीन प्लेट छोले भटूरे ऑर्डर किए। तभी एक प्लेट के भटूरे में कीड़ा निकला।
स्टाफ ने कहा- निकालकर फेंक दो
कीड़ा निकलने पर नवीन ने स्टाफ को शिकायत की। इस पर उनको जवाब मिला कि आप उसे निकाल कर फेंक दीजिए। जब इस जवाब पर आपत्ति लेकर मैनेजर को बुलाया तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में नवीन ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर शिकायत की। नवीन ने बताया कि वे सोमवार को लिखित में सभी जगह शिकायत भी देंगे। यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।