फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सौरभ शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग ने जारी किया लुक आउट नोटिस, लोकायुक्त ने भी कसा शिकंजा

Thu, 26 Dec 2024 01:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आयकर विभाग ने RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह कार्रवाई भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिलने के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन
आरोपी सौरभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ आयकर विभाग ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर को भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिलने के बाद शुरू हुई। आयकर विभाग ने हवाला लेन-देन और करोड़ों की अवैध संपत्ति के संदेह में यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


LOC जारी होने के बाद सौरभ शर्मा अब देश छोड़कर नहीं जा सकेगा। यदि वह विदेश भागने की कोशिश करता है तो एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आयकर विभाग और लोकायुक्त पुलिस दोनों ने सौरभ शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आयकर विभाग को जांच के दौरान ढाई-ढाई लाख रुपये की गड्डियां बरामद हुईं, जो हवाला में इस्तेमाल की जाती हैं। विभाग को सौरभ शर्मा के करोड़ों रुपये के लेनदेन में हवाला कनेक्शन का संदेह है।

डायरी में बड़े नामों का खुलासा
आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान एक डायरी मिली, जिसमें कई आरटीओ, चेक पोस्ट के अधिकारी और नेताओं के नाम दर्ज हैं। विभाग इन सभी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने भी सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले ही उसके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

कार से बरामद हुए था 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद
बता दें कि ये कार्रवाई 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरा जंगल में मिली इनोवा क्रिस्टा कार से शुरू हुई। जांच के दौरान कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सौरभ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद आयकर विभाग की ओर से सौरभ शर्मा के घर और ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान नकद और सोने-चांदी की कई ईंट बरामद हुईं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें