फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: फलस्तीन की मस्जिद ए अक्सा के इमाम पहुंचे भोपाल, खास लोगों से करेंगे मुलाकात

Wed, 24 Jul 2024 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

चीफ ईमाम शेख अली करीब 40 वर्षों से फिलिस्तीन की मस्जिद ए अक्सा के चीफ ईमाम हैं। उनका भारत आने और खास और आम लोगों से मुलाकात का सिलसिला पुराना है।
विज्ञापन
फिलिस्तीन की बैतुल मुकद्दस अल अक्सा के चीफ ईमाम शेख अली उमर अब्बासी ( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलस्तीन की बैतुल मुकद्दस अल अक्सा के चीफ इमाम शेख अली उमर अब्बासी निजी यात्रा पर भोपाल आए हैं। अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे शेख अली के स्वागत में एक खास दावत का इंतजाम किया गया है। इस दौरान वे शहर के कुछ चुनिंदा और खास लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वे बेंगलुरु पहुंचे थे और वहां कुछ दिन रुकने के बाद भोपाल आए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चीफ इमाम शेख अली के स्वागत में आयोजित दावत ए खास खानूगांव में रखी गई है। दावत से पहले वे जौहर की नमाज अदा कराएंगे और सारी दुनिया में अमन ओ अमान की दुआ कराएंगे। सूत्रों ने बताया कि चीफ इमाम शेख अली करीब 40 वर्षों से फलस्तीन की मस्जिद ए अक्सा के चीफ इमाम हैं। उनका भारत आने और खास और आम लोगों से मुलाकात का सिलसिला पुराना है। बताया जा रहा है कि इस निजी यात्रा के दौरान वे इलाज के लिए बेंगलुरु आए थे। इसी सफर के अगली कड़ी में वे भोपाल आए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें