फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पठान के बाद भोपाल में गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध

Thu, 26 Jan 2023 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।  
विज्ञापन
भोपाल में गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पठान के विवाद के बीच अब गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को रिलीज हुई गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म  को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।  
विज्ञापन

 
बता दें गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का 11 जनवरी को टेलर लांच होने के बाद से ही प्रदेश में विरोध हो रहा है। इस फिल्म के डॉयरेक्टर का पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म सोची समझी साजिश के तहत बनाई है। फिल्म में महात्मा गांधी को लेकर मनगढ़ंत बातें बताई है। यह फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें