फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के जेपी अस्पताल में लगी आग, ओपीडी ब्लॉक में धुआं ही धुआं,मरीजों को हटाया गया सुरक्षित

Wed, 18 Feb 2026 06:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जेपी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में स्टोर रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गार्ड ने ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है, जबकि मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया
विज्ञापन
जेपी अस्पताल - फोटो : भोपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ओपीडी ब्लॉक के पहले माले पर बने एक कमरे से धुआं उठता देख मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने स्थिति संभाल ली और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कमरे के भीतर से धुआं दिखाई दिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में पूरा ओपीडी क्षेत्र धुएं से भर गया। एहतियात के तौर पर मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


ताला तोड़कर अंदर पहुंचा गार्ड
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिस कमरे में आग लगी, उसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। कमरे पर ताला लगा था और चाबी तुरंत नहीं मिल पाई। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई।

यह भी पढ़ें-चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट', सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लास्टिक-सर्जिकल सामान से फैला काला धुआं
कमरे में रखे प्लास्टिक और सर्जिकल सामान के जलने से घना काला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। एहतियातन अस्पताल की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रबंधन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें