फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: 64 वर्षीय ब्रेनडेड बुजुर्ग की दोनों किडनी और आंखें दान, भोपाल-इंदौर के दो लोगों को मिला नया जीवन

Tue, 10 Jan 2023 12:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

64 वर्षीय सीबी सिंह परिवार के साथ शाहपुरा में रहते थे। वह एलआईसी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी रूचिका डॉक्टर है और विदिशा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। शनिवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सीबी सिंह को हार्ट अटैक आया। परिजन उनको तुरंत बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भोपाल के बुजुर्ग के ऑर्गन डोनेशन से दो लोगों को मिला नया जीवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में हार्ट अटैक मेंएक बुजुर्ग ब्रेनडेड हो गए। परिजनों ने उकनी दोनों किडनी और आंखें डोनेट कर दी। इससे भोपाल और इंदौर के दो लोगों को नया जीवन मिला। इंदौर किडनी भेजने के लिए सोमवार को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। आज परिजनों का निजी अस्पताल में सम्मान होगा।
विज्ञापन

 
64 वर्षीय सीबी सिंह परिवार के साथ शाहपुरा में रहते थे। वह एलआईसी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी रूचिका डॉक्टर है और विदिशा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। शनिवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सीबी सिंह को हार्ट अटैक आया। परिजन उनको तुरंत बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनका 70 प्रतिशत ब्रेन डेड हो चुका था। परिजनों ने डॉक्टरों से जानकारी मिलने के बाद उनकी किडनी और आंखें डोनेट करने का निर्णय लिया।

परिजनों ने बताया कि सीबी सिंह अस्थमा के मरीज थे। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनका हार्ट और लीवर ट्रांसप्लांट की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी किडनी और आंखें डोनेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। एक किडनी भोपाल के मरीज और दूसरी किडनी इंदौर के मरीज को डोनेट की गई। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, एंबुलेंस 2 घंटे 23 मिनट में इंदौर पहुंच गई। जहां पहले से ही ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू कर दी गई थी। रात 11 बजे ट्रांसप्लांट पूरा हुआ। आज परिवार का बंसल अस्पताल में सम्मान किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें