फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एमएलबी में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने हिंदी को बताया सबसे श्रेष्ठ भाषा

Thu, 26 Sep 2024 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों ने कहा कि जिस भाषा में हम सोचते हैं उसी भाषा में यदि हम लिखेंगे तब हमारी भाषा समृद्ध होगी।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलबी कन्या महाविद्यालय में दिनांक 25 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विषय हिंदी का राष्ट्रीय और वैश्विक परिदृश्य, हिंदी की संवैधानिक स्थिति, भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदी, देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता आदि रहे। 

इस कार्यक्रम में भोपाल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने  हिस्सा  गया। संचालन डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ प्रज्ञा थापक, डॉ  विजयलक्ष्मी राय, डॉ सुमन अग्रवाल सम्मिलित रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपर्णा चौबे (सरोजिनी नायडू महाविद्यालय) ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार  नैनी तिवारी (शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या  महाविद्यालय) ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार असरा सुल्तान (शासकीय विधि महाविद्यालय भोपाल) को मिला। इसके अलावा सतीश ओझा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सविता भार्गव ने कहा कि जिस भाषा में हम सोचते हैं उसी भाषा में यदि हम लिखेंगे तब हमारी भाषा समृद्ध होगी।
डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम हिंदी भाषा को जाने और अपने दैनंदिन काम हिंदी भाषा में करने का प्रयत्न करें। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापक, विभिन्न महाविद्यालयों के दल प्रभारी, प्रतिभागी और शोधार्थी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें