फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शनिवार को पड़ी धनतेरस, गाड़ियों की डिलीवरी घटी, बुकिंग दोगुनी, अगले दो दिन में डिलीवरी का दबाव

Sat, 18 Oct 2025 07:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को धनतेरस होने के चलते भोपाल में वाहन डिलीवरी में जहां कमी आई, वहीं बाजार में खरीदी की मंशा और बुकिंग दोनों चरम पर रहीं। डीलर्स का कहना है कि रविवार और सोमवार को भोपाल में वाहन डिलीवरी का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
शो रूम में गाड़ी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल धनतेरस शनिवार को पड़ने के कारण राजधानी के ऑटोमोबाइल बाजार में गाड़ियों की डिलीवरी में कमी देखी गई। हालांकि, डीलर्स का कहना है कि बुकिंग का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दोगुना रहा है। अब रविवार और सोमवार को डिलीवरी की बड़ी संख्या में संभावना जताई जा रही है। दरअसल शनिवार को बहुत से लोग लोहा नहीं खरीदते हैं। ऑटो सेक्टर से जुड़े डीलर्स के मुताबिक, ग्राहक शनिवार को वाहन नहीं खरीदने की परंपरा और बैंकिंग क्लियरेंस से जुड़ी तकनीकी वजहों के कारण डिलीवरी टाल रहे हैं। इससे शोरूम में डिलीवरी धीमी रही, लेकिन विक्रय रजिस्ट्रेशन और बुकिंग पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन




बुकिंग डबल, फायदा 1 लाख तक
भोपाल के एक प्रमुख कार डीलर शोरूम के सेल्स मैनेजर यशवंत बूथ ने बताया कि इस बार धनतेरस शनिवार को पड़ने के कारण कई ग्राहक डिलीवरी रविवार या सोमवार को लेना चाहते हैं। लेकिन बुकिंग डबल हुई है। नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली एक ही महीने में होने से इस बार खरीदी में उछाल आया है। कई मॉडलों पर 1 लाख तक का डिस्काउंट या टैक्स बेनिफिट मिल रहा है। इसके चलते छोटी गाड़ियों की मांग ज्यादा है।


यह भी पढ़ें-भोपाल के बाजारों में धनतेरस की धूम, ऑटो, रियल एस्टेट और सराफा में कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


 छोटी गाड़ियों की मांग ज्यादा
शोरूम प्रतिनिधियों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा डिमांड मारुति डिजायर, एर्टिका, स्विफ्ट जैसी गाड़ियों की रही है। ये गाड़ियां फिलहाल अधिकांश डीलरों के पास सीमित स्टॉक में हैं और ग्राहकों को कुछ दिनों का वेटिंग भी झेलना पड़ रहा है। यशवंत बूथ ने बताया कि कई ग्राहकों ने पहले से गाड़ियां बुक कर रखी थीं, लेकिन सप्लाई में देरी के चलते डिलीवरी अब जाकर हो रही है। कई गाड़ियों पर रजिस्ट्रेशन नंबर पहले ही लग चुके हैं, वे भोपाल पहुंच रही हैं और रविवार-सोमवार को बड़ी संख्या में डिलीवरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-सराफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ खरीदी,सोना-चांदी महंगे,ग्राहक दोगुने, लाइटवेट और इटालियन ज्वेलरी की मांग

 कुल बिक्री और रुझान (अनुमानित)

गाड़ियों की बुकिंग-   पिछले साल की तुलना में लगभग 100% ज्यादा
डिलीवरी (शनिवार)-    सामान्य से कम, रविवार–सोमवार को बढ़ेगी
डिमांड वाली गाड़ियां-    डिजायर, एर्टिका, स्विफ्ट, वैगनआर
ग्राहक लाभ-    50,000 से 1,00,000 तक (डिस्काउंट/बेनिफिट)
डिलेवरी में स्थिति-    सप्लाई डिले से रुकावट, आने वाले दिनों में तेजी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें