फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: गुवाहाटी में सीएम बोले-मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद,उद्योगपतियों और निवेशकों दिया आमंत्रण

Sun, 05 Oct 2025 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश को देश का आदर्श निवेश गंतव्य बताते हुए असम के उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश का आमंत्रण दिया। गुवाहाटी में आयोजित "इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य एमपी हैं।
विज्ञापन
इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी में आयोजित इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को देश का आदर्श निवेश गंतव्य बताते हुए असम के उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति, 24x7 बिजली-पानी की उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन, और बेहतर लॉजिस्टिक नेटवर्क इसे उद्योगों के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य बनाते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया निवेशकों को आकर्षित करने वाला ऐलान
-रोजगार आधारित उद्योगों को प्रति श्रमिक ₹5000 की सब्सिडी।
-टेक्सटाइल सेक्टर के लिए पीएम मित्र पार्क,
-मेडिकल डिवाइसेस पार्क, लेदर पार्क और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स हब की सुविधा।
-उद्योगों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस, स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर।


मप्र. और असम के बीच सहयोग पर बल
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश और असम के बीच 5000 वर्षों का सांस्कृतिक संबंध है। दोनों राज्य वन्यजीव संरक्षण में सहयोग कर सकते हैं। मध्यप्रदेश असम को घड़ियाल, मगरमच्छ और गौर दे सकता है, जबकि असम से गैंडा मध्यप्रदेश के वन क्षेत्र को समृद्ध कर सकता है। साथ ही, दोनों राज्य मिलकर ईको-टूरिज्म, रिवर क्रूज़ और सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव पर्यटन में बढ़ेगी साझेदारी,सीएम ने काजीरंगा नेशनल पार्क का किया भ्रमण
विज्ञापन


निवेशकों ने दिखाई गहरी रुचि
कार्यक्रम में भाग लेने वाले उद्योगपतियों ने फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, सीमेंट, टेक्सटाइल, टूरिज्म और पैकेजिंग सेक्टर में मध्यप्रदेश में निवेश की गहरी रुचि दिखाई। कई उद्योगपतियों ने वन-टू-वन चर्चा में निवेश प्रस्ताव भी रखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव आज असम में निवेशकों से करेंगे वन टू वन चर्चा, निवेश की संभावनाएं रखेंगे सामने


निवेश का हर पहलू फायदे का सौदा
सीएम ने कहा कि जो भी उद्यमी मध्यप्रदेश में निवेश करेगा, उसे सभी आवश्यक सुविधाएं, सरकारी सहयोग और स्थायी उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में “मध्यप्रदेश अनंत संभावनाएं” शीर्षक से प्रमोशनल वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें राज्य की औद्योगिक ताकत और निवेश अवसरों का जीवंत चित्रण किया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें