फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य स्मारक पहुंचकर किया नमन

Sat, 16 Dec 2023 12:38 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में आज शहीदों को नमन किया जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में स्तिथ शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शौर्य स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय शाह भी मोजूद थे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था। आज पराक्रम की पराकाष्ठा का दिन है। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार -सैनिकों को बंधक बना लिया था। 
विज्ञापन

चंगेज खान के प्लान को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। आज के दिन हम अमर शहीदों को स्मरण कर रहे हैं। जिन्होंने हमें यह गौरवशाली दिन दिया है उन्हें नमन। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि हम और अच्छा काम करें। उन्होंने लगातार काम के प्रति, विकास के प्रति, जो हमको दृष्टि दी है उससे भारत की स्थिति पूरे विश्व में बहुत अच्छी हुई है। प्रदेश सरकार - केंद्र सरकार के लोकप्रिय कामों को हम जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं का लाभ नए लोगों को मिले यह हम कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हम लगातार बैठकें ले रहे हैं दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें