फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एम्स के दो डॉक्टरों ने नशे में पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, मामला दर्ज, प्रबंधन ने भी की कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 12:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देर रात बागसेवनिया थाना क्षेत्र में खुले में शराब पीते पकड़े जाने पर डॉक्टर ने पुलिस से अभद्रता की थी। यह घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एम्स प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई की है, जबकि पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सीनियर रेजिडेंट पद पर पदस्थ डॉक्टर साहिल चौहान और उसके दोस्तों द्वारा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे जमकर हंगामा मचाया। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर धमकी देने के मामले में दो तरफा एक्शन लिया है। भोपाल एम्स प्रबंधन ने नशे में धुत होकर बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों को धमकाने वाले रेजिडेंट डॉ. साहिल चौहान को नौकरी से हटा दिया है। दूसरे डॉक्टर के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं दोनों डॉक्टरों के खिलाफ बागसेवनिया थाना पुलिस ने भी विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने एक कार की छत पर शराब की बोतल रखकर तीन डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्त करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची और खुले में शराब पीने को लेकर शराब पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टरों ने बदतमीजी पर उतारू हो गए। एक डॉक्टर ने अपने साथी को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में धुत डॉक्टर साहिल चौहान ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं भोपाल के दस पुलिस अधिकारियों को जानता हूं, तुम कौन हो। डॉक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मैं यहां करीब 9-10 साल से पदस्थ हूं। डॉक्टरों का नशे की हालत में पुलिसकर्मी से विवाद करते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब की बोतल के साथ कार में स्नैक्स भी इधर-उधार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- खितौला बैंक डकैती का एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 12 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स की जांच समिति की रिपोर्ट पर एक्शन
पुलिस टीम को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद एम्स प्रबंधन जांच के लिए एक टीम गठित की। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद एम्स प्रबंधन ने रेजिडेंट डॉ. साहिल चौहान को नौकरी से हटा दिया है और दूसरे डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इधर पुलिस अब डॉ. साहिल चौहान से पूछताछ करने की तैयारी में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें