फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सनातनी दिवाली मनाने की मुहिम तेज, हिंदुओं से ही खरीदारी की अपील, पोस्टर लेकर पहुंचे हिंदू संगठन

Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के तत्वावधान में राजधानी में सनातनी दिवाली मनाने की अपील की जा रही है। बुधवार को इस मुहिम के तहत समिति के पदाधिकारी और संत न्यू मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर पोस्टर लेकर लोगों से "सनातन मूल्यों के अनुसार व्यवहार और त्योहार" मनाने की अपील की।
 
विज्ञापन
न्यू मार्केट पहुंचे हिंदू उत्सव समित के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में दिवाली के मौके पर एक नई सामाजिक और धार्मिक पहल चर्चा में है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के तत्वावधान में राजधानी में सनातनी दिवाली मनाने की अपील की जा रही है। बुधवार को इस मुहिम के तहत समिति के पदाधिकारी और संत न्यू मार्केट पहुंचे और दुकानों के बाहर पोस्टर लेकर लोगों से "सनातन मूल्यों के अनुसार व्यवहार और त्योहार" मनाने की अपील की।
विज्ञापन


हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करें
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और उनके साथ आए संतों ने दुकानदारों और ग्राहकों से आग्रह किया कि वे दीपावली की खरीदारी केवल हिंदू व्यापारियों से करें। उनका कहना है कि कुछ ऐसे समुदाय हैं जो न केवल हिंदू त्योहारों का विरोध करते हैं, बल्कि हिंदुओं के खिलाफ फतवे भी जारी करते हैं। इसलिए, त्योहार के दौरान ऐसा कोई लेन-देन न किया जाए जो सनातन संस्कृति के विरुद्ध हो।
व्यवहार और त्योहार दोनों सनातनियों के साथ बनाएं।


यह भी पढ़ें-भोपाल में लगे पोस्टर, ‘अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार’, VHP बोली-इसका उद्देश्य हिंदू व्यापारियों का समर्थन
विज्ञापन



बाजारों में बढ़ेगी गतिविधि
समिति ने बताया कि यह केवल एक दिन की पहल नहीं है, बल्कि अगले कुछ दिनों में भोपाल के सभी प्रमुख बाजारों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया जाएगा। समिति का कहना है कि यह अभियान आने वाले समय में प्रदेश के अन्य शहरों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-किसानों के साथ जीतू पटवारी पहुंचे शिवराज के बंगले, पुलिस ने रोका तो पीसीसी से पैदल गए पटवारी

धार्मिक और सामाजिक रंग लेता त्योहार
दिवाली जैसे बड़े पर्व को लेकर यह अपील अब केवल एक धार्मिक चेतना का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श का हिस्सा बनता जा रहा है। एक ओर जहां यह मुहिम सनातनी पहचान को मजबूत करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में इसकी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें