फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर, आनंद नगर से हटीं 146 दुकानें,मंदिर भी होगा शिफ्ट

Fri, 06 Feb 2026 09:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के आनंद नगर तिराहे पर अयोध्या नगर बायपास और सिक्सलेन सड़क परियोजना के लिए 146 दुकानों को हटाया गया। फ्लाईओवर निर्माण के चलते जेसीबी से कार्रवाई की गई, जिसमें अधिकांश दुकानें तोड़ दी गईं।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में अयोध्या नगर बायपास और सिक्सलेन सड़क परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आनंद नगर तिराहे पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत 146 दुकानों को तोड़ दिया गया। सुबह शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चली, जिसमें जेसीबी मशीनों से अधिकांश दुकानें हटा दी गईं। नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहे से रत्नागिरी तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत आनंद नगर क्षेत्र में फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मंदिरों समेत सार्वजनिक भवन भी हटेंगे
प्रशासन के मुताबिक, शनिवार को इलाके में स्थित तीन मंदिरों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम का वार्ड कार्यालय, पुलिस चौकी और सार्वजनिक शौचालय भी हटाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए सभी स्थायी और अस्थायी संरचनाएं हटाई जा रही हैं।

पहले ही दिया जा चुका मुआवजा
गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि प्रभावित दुकानदारों को पहले ही मुआवजा वितरित किया जा चुका है। फ्लाईओवर और सिक्सलेन सड़क निर्माण राज्य की महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए समयसीमा में काम पूरा करने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। शेष निर्माण भी जल्द हटाए जाएंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-होली पर यात्रियों को राहत,भोपाल-रानी कमलापति से रीवा के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें,मार्च तक होगा संचालन
विज्ञापन



सियासी गर्माहट भी रही
इस कार्रवाई को लेकर पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल चुकी है। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आनंद नगर पहुंचे थे और दुकानों को हटाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रशासन ने तय कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई जारी रखी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें