फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भाजपा नेता एजाज खान को ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, इस बात के लिए किया जा रहा मजबूर

Sun, 15 Jun 2025 10:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एजाज खान को 13 मई से लगातार धमकियां मिल रही है। उन्होंने टीला जमालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेत एजाज खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को फेसबुक पर 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी दी गई है। एजाज खान को 13 मई से धमकियां मिल रही थीं। दस जून को आखिरी बार धमकी मिली, इसके बाद उन्होंने टीला जमालपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन के मोहित ने Neet परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, ऑल इंडिया 82 रैंक बनाई

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, वो आगामी 15 जून को सिवनी दौरे पर हैं। ऐसे में उन्हें जान का खतरा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार एजाज खान को सुभी खान नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने की धमकी मिली है। धमकी में लिखा है कि भाजपा को छोड़ दो, वरना 'सिर तन से जुदा' कर दिया जाएगा। टीला जमालपुरा थाना थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का पता लगा लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें