फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल चैंबर को मिला नया मुखिया, कड़े मुकाबले में गोविंद गोयल विजयी, 193 वोट से मारी बाजी

Mon, 02 Feb 2026 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल 193 वोट से जीत गए। उन्हें 1085 वोट मिले, जबकि तेजकुल पाल सिंह पाली को 892 वोट हासिल हुए। कुल 40 राउंड की गिनती के बाद परिणाम घोषित हुआ। करीब 2000 व्यापारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
d - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद पर गोविंद गोयल ने जीत दर्ज कर ली है। कड़े और लंबे चले मुकाबले में गोयल को 1085 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तेजकुल पाल सिंह पाली को 892 वोट हासिल हुए। 17 वोट अमान्य घोषित किए गए। कुल 40 राउंड की मतगणना के बाद गोविंद गोयल को 193 वोट से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


मतगणना में देरी, फिर तेज़ी से बदला माहौल
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन वोटिंग देर रात तक चलने और मतपेटियों के श्यामला हिल्स थाने में जमा होने के कारण प्रक्रिया करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुई। दोपहर तक मतों के बंडल बनाए गए और इसके बाद गिनती का सिलसिला शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें-भोपाल हिंदू उत्सव समिति बनाएगी वार्ड-स्तरीय महिला नेटवर्क, आत्मरक्षा प्रशिक्षण की भी योजना
विज्ञापन



व्यापारियों की संस्था, इसलिए रहा हाई-वोल्टेज चुनाव
भोपाल चैंबर प्रदेश की बड़ी व्यापारी संस्थाओं में से एक है, इसलिए चुनाव को लेकर व्यापारिक संगठनों में खासा उत्साह दिखा। रविवार को हुए मतदान में करीब 2000 व्यापारियों ने वोट डाले थे, जिनमें पोस्टल और टेंडर वोट भी शामिल रहे। करीब 170 सदस्यों की टीम ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया। पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और सीए वैभव जैन ने बताया कि पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में मतगणना कराई गई। श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां लाकर उम्मीदवारों की मौजूदगी में वोटों की गिनती की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चार महीने बाद भी रिजल्ट नहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर सवाल, अभ्यर्थी पहुंचे ESB दफ्तर

जीत के बाद गोयल का विजन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि व्यापारियों में एकता सबसे जरूरी है। उन्होंने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड को बढ़ावा देने तथा युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और निवेश से जुड़े सेमिनार आयोजित करने की बात कही।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें