फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: धरने में जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में चोट, अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह

Wed, 10 Jun 2026 03:16 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में ऑटो पलटने से मंदसौर विधायक विपिन जैन घायल हो गए। वे कांग्रेस के धरना-उपवास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें सिद्धांता (रेडक्रॉस) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्तपाल पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल हो गए। वे रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित कांग्रेस के धरना और उपवास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान 74 बंगला क्षेत्र में उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक विपिन जैन के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्हें तत्काल सिद्धांता (रेडक्रॉस) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष पहुंचे अस्पताल
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई विधायक अस्पताल पहुंचे और विपिन जैन के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना और उपवास कार्यक्रम आयोजित किया है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विपिन जैन राजधानी पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग नहीं पहुंची कांग्रेस, RSS की ड्रेस लेकर विरोध करने पहुंची यूथ कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल विधायक को अस्पताल पहुंचाया और उपचार के दौरान स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें