फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: आयोग की सख्ती के बाद हरकत में प्रशासन, मंदिर-अस्पताल के पास शराब दुकान की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 26 Feb 2026 08:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में मंदिर और अस्पताल के पास चल रही शराब दुकान की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो निरीक्षण कर चुके हैं और कलेक्टर को 20 मार्च तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम मौके पर जांच किया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में संचालित एक शराब दुकान को लेकर बढ़े विवाद ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। मानवाधिकार आयोग की आपत्ति के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन,आबकारी विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान रहवासियों और प्रशासनिक अमले के बीच हॉट टॉक भी हुई। रहवासियों का दावा है कि दुकान मंदिर से 50 मीटर से भी कम दूरी पर संचालित हो रही है।मामले में प्रियंक कानूनगो पहले ही स्थल निरीक्षण कर चुके हैं। आयोग ने कलेक्टर को 20 मार्च तक ठोस कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 13 के तहत सख्त कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


संचालक पर आर्थिक दंड लगाया जाए
स्थानीय रहवासी विवेक त्रिपाठी ने मांग की है कि अरेरा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकान संचालक पर आर्थिक दंड लगाया जाए, संबंधित दुकान एवं उससे जुड़ी अन्य दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के समय प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराई जाए  और जांच में दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय रहवासियों के कथन एवं उनकी शिकायतों को विधिवत दर्ज कर जांच का हिस्सा बनाया जाए।

प्रशासन की निष्पक्षता पर नजर
स्थानीय रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला ने कहा है कि वे जांच प्रक्रिया पर पूर्णतः सतर्क होकर निगरानी रखेंगे ताकि पूर्व की तरह कोई भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मामले को दबाया न जा सके। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हो तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिक्षा विभाग का यू-टर्न, एक हफ्ते गैरहाजिर तो रिलीव वाला आदेश वापस, अतिथि शिक्षकों ने किया था विरोध

रहवासियों की आपत्ति क्या है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर अरेरा कॉलोनी के पास और अनुश्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल के समीप शराब दुकान चलना आबकारी नियमों के विपरीत है। उनका आरोप है कि दुकान के कारण सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, महिलाओं की असुरक्षा और असामाजिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नियुक्ति की आस में सड़क पर उतरे चयनित शिक्षक,वेरिफिकेशन हो गया, ज्वाइनिंग कब? डीपीआई के बाहर प्रदर्शन

पिछले एक वर्ष से विरोध
रहवासियों का कहना है कि वे पिछले एक वर्ष से विरोध कर रहे हैं। उनका मांग है कि दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और यदि आवंटन में नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अब नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें