फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शराब माफिया पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार 8 पेटी शराब और बाइक जब्त

Sun, 02 Jun 2024 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

आरोपियों के पास से 8 पेटी देशी शराब और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की गई है। आरोपियों ने एक दिन पहले इलाके में शराब बेचने का विरोध करने पर वाले एक व्यक्ति के साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में गोविंदपुरा पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 पेटी देशी शराब और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की गई है। आरोपियों ने एक दिन पहले इलाके में शराब बेचने का विरोध करने पर वाले एक व्यक्ति के साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को इलाका भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि बरखेड़ा पठानी अस्सी फीट रोड स्थित बस स्टॉप के पास मौजूद दो युवकों के पास अवैध रूप से शराब रखी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम कुणाल चिढ़ार (20) निवासी बरखेड़ा पठानी और अभिषेक चौकसे निवासी शांति नगर बरखेड़ा पठानी बताया। दोनों के पास पल्सर बाइक पर रखी आठ पेटी देशी शराब जब्त की गई। जब्त हुई शराब और पल्सर बाइक की कीमत पुलिस ने 78 हजार रुपये बताई है। आरोपियों ने अवैध शराब बेचने का विरोध करने वाले एक व्यक्ति के साथ शनिवार की रात जमकर मारपीट की भी थी। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके बाद से पुलिस दोनों तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें