फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: प्रेमिका से लड़ के आया, फिर अधेड़ से मांगी बीड़ी; नहीं देने पर प्रेमी ने सिर कुचलकर कर दी हत्या

Wed, 26 Nov 2025 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: भोपाल में बुधवार तड़के बीड़ी के विवाद में एक दिल दहला देने वाली हत्या हुई। आरोपी कार्तिक अरोरा ने सुरेश कुशवाहा से बीड़ी मांगी, लेकिन इंकार मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। पढ़ें खौफनाक खबर।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने थाने से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही सुरेश नाम के व्यक्ति की हत्या की है। आरोपी कार्तिक अरोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले अपनी प्रेमिका से विवाद करके आया था। आरोपी ने जब सुरेश से पीने के लिए बीड़ी मांगी तो उसने बीड़ी देने से मना कर सोने लगा। बीड़ी नहीं देने से गुस्साए आरोपी कार्तिक अरोरा ने पास में पड़े पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: छह वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला, पांच दिन से फरार आरोपी...विरोध में सीहोर बंद; जनता बोली- न्याय चाहिए    

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक युवक की शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पास में खून फैला था और खून से सना पत्थर भी पड़ा हुआ था। इससे स्पष्ट हो गया कि हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस की पहचान बैरसिया निवासी 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा के रूप में की। बाद में पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान कार्तिक अरोरा के रूप में हुई है। हालांकि उससे पूछताछ नहीं हो सकी है, जिससे हत्या की वजह का पता चल सके। लेकिन मुखबिरों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। अभी तक की जांच में सामने आया है कि कार्तिक अरोरा का बीती देर रात अपनी प्रेमिका से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे से निकलकर सड़क पर पहुंचा, जहां सुरेश दुकान के शटर के बाहर सो रहा था। आरोपी ने पीने के लिए बीड़ी मांगी तो सुरेश ने देने से मना कर दिया। दोनों में कहा-सुनी हुई तो कार्तिक ने पत्थर से सिर कुचलकर सुरेश की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें