भोपाल में राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बीती राज एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने बुलेट सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गईहै, जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुईहै। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराना शुरू कर दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण कार की तलाश में परेशानी आ रही है।
श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार बीती रात रेहान (25) अपने दोस्त अली के साथ बुलेट से अहाता रुस्तम खां की तरफ जा रहा था। बुलेट अशोका लेक व्यू होटल के सामने पहुंची ही थी कि होटल की तरफ से कमला पार्क की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने बुलेट को सामने से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण टक्कर इतनी तेज थी कि रेहान कीमौके पर ही मौत हो गई। रेलान होटल नूर-उस-सबाह में काम करता था और बुधवारा में रहता था। घायल अली नाम का युवक रेहान का दोस्त था और इस्लामपुरा का रहने वाला है।
100 की स्पीड से रही होगी कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तेज थी कि उसकी स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी। युवकों की बुलेट को टक्कर मारने के बाद कार सवार ने कार की रफ्तार तक कम नहीं की, और तेज गति से कार को भगाते हुए वह कमला पार्क की तरफ चला गया। जब तक पुलिस को सूचना दी गई, वह कार बहुत आगे निकल चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, लेकिन कार का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण उसकी तलाश में परेशानी हो रही है। पुलिस की टीमें कार की तलाश में जुटी हैं। वहीं घायल का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।