साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी ठग सैयद परवेज हाशमी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देता था और ओटीपी लेकर उनके खाते से लाखों की ठगी करता था।
ये भी पढ़ें- शकर छोड़कर बदली जिंदगी, 30 दिन में कई बीमारियां खत्म, बेहद खास थी डाइट
ये भी पढ़ें- VIP नंबर 0001 का क्रेज खत्म, कभी 14 लाख में बिका था, अब 1 लाख में हुआ नीलाम
तकनीकी जांच और लगातार निगरानी से मिली सफलता
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डीसीपी अखिल पटेल और एडी. सीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में साइबर ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी विश्लेषण के साथ मैदानी स्तर पर जानकारी जुटाई।