फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पुणे-गोरखपुर के बीच चलेगी 62 ट्रिप डेली समर स्पेशल ट्रेन, इटारसी, रानी कमलापति और बीना में ठहराव

Sun, 10 May 2026 06:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक चलेगी और इटारसी, रानी कमलापति व बीना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे और दोनों दिशाओं में 62-62 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे ने समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुणे और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। खास बात यह है कि ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


15 मई से 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी
रेल प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल 15 मई से 15 जुलाई तक रोजाना चलेगी। ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी और रात 9:10 बजे इटारसी, 11:15 बजे रानी कमलापति तथा अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 4 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।वहीं गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल 16 मई से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन तड़के 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-शहर की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन में लगाए जाएंगे 18 कोच
रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एसी सेकंड, पांच एसी थर्ड, छह स्लीपर, चार जनरल और दो एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। यह समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर भी रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर प्राप्त कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें