फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: 11 साल की लड़की को बेर खिलाने का लालच देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Tue, 07 Feb 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 11 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की को बेर खिलाने का लालच देकर पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पिपलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी भी पीड़िता का पड़ोसी और परिचित है। बच्ची  पीड़िता के घर आती-जाती थी। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पिपलानी पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। सोमवार को लड़की के पिता मजदूरी करने चले गए थे, जबकि मां घर में काम कर रही थी। सुबह लड़की अपने घर के बाहर खेल रहे थी, तभी मौके पर राजू पटले नाम का युवक आया और लड़की को बेर खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। चूंकि, लड़की उसे पहले से जानती थी, इसलिए बेर के लालच में चली गई। आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर एक कमरे में बंदकर कर लिया और अश्लील हरकतें व दुष्कर्म करने लगा। लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह भागते हुए अपने घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई।

थाने लेकर पहुंची मां, दर्ज कराया मामला
लड़की ने घर पहुचंकर मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के घर पहुंचकर बच्ची के साथ दरिंदगी का विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां पिपलानी थाने पहुंची और शिकायत कर दी।
विज्ञापन


फरार होने की कोशिश कर रहा था आरोपी
पुलिस ने आरोपी राजू पटले के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, एससी/एसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हो गया था, लेकिन देर रात पुलिस ने तब उसे गिरफ्तार कर लिया, जब वह भोपाल से फरार होने की फिराक में था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें