फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 500 रुपये उधार मांगने पहुंची पड़ोसन निकली 75 साल की महिला की हत्यारी, सोने का दांत भी उखाड़ा था

Mon, 09 Nov 2026 06:47 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पुलिस ने भोपाल में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर की गई हत्या का खुलासा कर दिया है। 500 रुपये उधार मांगने के बहाने पहुंची 45 वर्षीय पड़ोसन ने जेवर व नकदी लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। उसने वृद्ध महिला का सोने का दांत भी उखाड़ दिया था। 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर उनके शरीर से सोने के जेवरात और यहां तक कि सोने का दांत निकाल ले जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की आरोपी महिला बुजुर्ग की पड़ोसन ही निकली। वह 500 रुपए उधार मांगने के बहाने उनके घर पहुंची थी। पैसे नहीं मिलने और जेवरात के लालच में उसने नशे की हालत में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके शरीर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर 45 वर्षीय आरोपी रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटे गए अधिकांश जेवरात और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य सामान बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस पड़ोसन पर बुजुर्ग महिला भरोसा करती थीं, वही उनकी हत्या की आरोपी निकली।

500 रुपए उधार मांगने पहुंची थी, फिर कर दी हत्या

विज्ञापन

शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार, बाजपेई नगर मल्टी के ए-2 ब्लॉक में 75 वर्षीय कलरी देवी पति हरीचंद प्रजापति रहती थीं। वारदात वाले दिन उनके घर के सामने रहने वाली रेखा उर्फ रीता 500 रुपए उधार मांगने पहुंची थी। पैसे नहीं मिलने पर नशे की हालत में आरोपी महिला ने बुजुर्ग से विवाद किया और उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ली। वह कलरी देवी के सोने के झुमके, नाक की लौंग और चांदी की पायल लेकर फरार हो गई। वारदात के दौरान उनके मुंह से सोने का दांत भी निकाल लिया गया था।

पढे़ं: एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी

दम घुटने से हुई थी मौत, एसआईटी ने खोला राज

विज्ञापन

डीसीपी आयुष गुप्ता ने बताया कि 6 नवंबर को हमीदिया अस्पताल से कलरी देवी की मौत की सूचना मिली थी। मर्ग जांच के दौरान मिली शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मौत दम घुटने और श्वास नली अवरुद्ध होने के कारण हुई थी।

मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान पास की मल्टी में रहने वाली रेखा की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जेवरात के लालच में बुजुर्ग महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

सोने के झुमके, नाक की लौंग और पायल बरामद
आरोपी की पहचान रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत (45), पति स्वर्गीय सुरेश सुडरकर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के भुसावल की रहने वाली है और वर्तमान में बाजपेई नगर की ए-1 मल्टी में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के झुमके, नाक की लौंग, चांदी की पायल और नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात के समय पहने गए कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मृतका का सोने का दांत पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान पहले ही मिल चुका था।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ निशातपुरा थाने में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वहीं, शाहजहांनाबाद थाने में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी महिला के बेटे की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें