फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: GI समिट से पहले 20 फरवरी तक फिर शुरू हो जाएगा बड़े तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन, 5 साल पहले हुआ था शुरू

Thu, 13 Feb 2025 07:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जीआई समिट से पहले बड़े तालाब में लगे म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू करने की तैयारी है। करीब 5 साल पहले बड़े तालाब पर 6 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया गया था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 20 फरवरी से इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीआई समिट भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में 24, 25 फरवरी को होने वालेग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले भोपाल को पूरी तरह सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में करीब 5 साल पहले बड़े तालाब पर 6 करोड़ की लागत से लगाया गया म्यूजिकल फाउंटेन फिर शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम भोपाल के अधिकारियों का कहना है कि 20 फरवरी से इसे शुरू कर दिया जाएगा। अभी साफ-सफाई की जा रही है। 

विज्ञापन


विदेशी मेहमाने के लिए बनेगा आकर्षण का केेन्द
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से भोपाल नगर निगम मेहमानों के लिए  शहर को खूबसूरत बना रहा है। म्यूजिकल फाउंटेन वीआईपी रोड पर मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। इसे 20 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बतादें के यह फाउंटेन शुरू होने के 8 दिन बाद से ही बंद पड़ा है। इसके साथ ही लेजर और ड्रोन शो कराने की तैयारी भी है।


कमलनाथ ने किया था शुभारंभ
म्यूजिकल फाउंटेन 6 करोड़ की लागत से शुरू किया गया था। जानकारी के अनुसार रिपेयरिंग समेत अब तक 8 करोड़ हो चुके खर्च किए जा चुके हैं। 10 दिसंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसका शुभारंभ किया था। लेकिन, यह फाउंटेन हफ्तेभर ही चल पाया था। नगर निगम म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन शो का संचालन एमपीटीडी को सौंपना चाहता था, लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें