फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS : भोपाल सांसद ने बैरसिया में स्टेशन बनाने की सदन में उठाई मांग, बोले- चुनाव से पहले किया था वादा

Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल से सांसद बने आलोक शर्मा ने बुधवार को संसद में भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उठाई
विज्ञापन
संसद में आलोक शर्मा रेलवे का मुद्दा उठाते हुए - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

भोपाल से सांसद बने आलोक शर्मा ने बुधवार को संसद में भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने संसद में कहा कि चुनाव से पहले क्षेत्र की जनता की मांग पर मैने वादा किया  था कि अगर आप मुझे सांसद के रूप में चुन कर दिल्ली भेजेंगे तो मै आपकी मांगों उठाउंगा।  
इसके साथ उन्होंने बैरसिया वाया गुना-अशोकनगर तक रेल लाइन के सर्वे की मांग की। उन्होंने रेल लाइन को बजट में शामिल किए जाने की बात भी कहीं।

बजट में शामिल करने की मांग

विज्ञापन

सांसद शर्मा ने बुधवार को संसद में सभापति के माध्यम से रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित के इस मुद्दे को इसी बजट में शामिल किया जाए। जिससे बैरसिया में रेल लाइन का सर्वे किया जाकर लोगों को जल्द से जल्द रेल सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बैरसिया इलाके के लोग रेल सुविधा से वंचित है। इसलिए लाइन सर्वे और बैरसिया में रेलवे स्टेशन बनाने के लिए बजट में शामिल किया जाए।

स्टेशन शुरू होने से बढेगा रोजगार

विज्ञापन

बैरिया में रेल लाइन शुरू होने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेगें । साथ ही व्यापार को गति मिलेगी। राजधानी भोपाल में एक और स्टेशन शुरू हो जाएगा जिससे बैरसिया से भोपाल स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी। अभी बैरसिया क्षेत्र के यात्रियों को भोपाल स्टेशन या रानीकमलापति स्टेशन आना पड़ता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें