फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भड़के सांसद, जल भराव पर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

Wed, 03 Sep 2025 06:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही भोपाल में जलभराव को लेकल नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं जब महापौर था, तब भी जलभराव वाली सड़कों पर कुर्सी लगाकर बैठा, मुझे दोबारा ऐसा न करना पड़े।
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने नाराजगी जताई है। बुधवार को सांसद की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में भोपाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होने भोपाल में जलभराव को लेकल नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं जब महापौर था, तब भी जलभराव वाली सड़कों पर कुर्सी लगाकर बैठा, मुझे दोबारा ऐसा न करना पड़े। इसलिए जलभराव के हालात न बनने दें।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों करें कार्रवाई
शर्मा ने सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन लगाने और अतिक्रमण पर एक्शन लेने की बात भी कही। शर्मा ने कहा कि महापौर कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने ऑन स्पॉट फाइन की शुरुआत की थी। उसी तर्ज पर अब फिर से कार्रवाई हो। ब्लैक स्पॉट हटाने और प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने पर भी चर्चा की गई।

बिना अनुमति नया ट्रांसफार्मर न लगाएं
शर्मा ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से कहा कि कलेक्टर, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति के बिना कहीं भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगे। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध पार्किंग को लेकर भी निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण से चर्चा की। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त नारायण, जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कौल, एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी, विजय दुबे, सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम ने बीयू में छात्रावास, कृषि भवन और आईटी पार्क का किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों के लिए चलेगी बस
विज्ञापन


इन कामों की समीक्षा की
1- ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में भी बैठक की।
2- लेफ्ट टर्न, ब्लैक स्पॉट्स के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा की गई।
3- ट्रैफिक रूट में बिजली के पोल हटाने को भी कहा।

यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

भोपाल संसदीय क्षेत्र में सभी खेलों का होगा आयोजन
बैठक में बताया गया कि 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव चलाया जाएगा। 20 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन होगा। भोपाल संसदीय क्षेत्र में सभी खेलों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी। खेलों को लेकर 11 और 12 सितंबर को अगली बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें