मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में घमासान मच गया। कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेता इस मामले पर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। एमपी कांग्रेस ने पूरे मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा,पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो और विधायक झूमा सोलंकी को शामिल किया गया है।
जांच दल को तत्काल घटनास्थल पहुंचने निर्देश
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बनाई गई तीन सदस्य जांच दल को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार और प्रशासन से मुलाकात करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पूरे मामले की जानकारी जुटाकर महिला कांग्रेस जांच दल रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-भोपाल में कोरोना जांच को लेकर गफलत की स्थिति, CMHO बोले-हो रही जांच, 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़े
यह है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी।के मुताबिक आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड और लकड़ी डालकर गर्भाशय को बाहर निकाल दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के दो बच्चे हैं। गैंगरेप के बाद आरोपी उसे वहीं लहूलुहान छोड़कर भाग गए और महिला फर्श पर तड़पती रही। जिसके कुछ देर बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।