फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मोहन सरकार के मंत्री शाह को 3 दिन मे जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 15 Mar 2025 08:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Death threats: मध्य प्रदेश सरकार के जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखकर 3 दिन के अंदर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें जान से मारने को लेकर धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पोस्ट के बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन



आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
वायरल हो रही कॉल रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश दरबार के खिलाफ हरसूद थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आई सामने
आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हरसूद विधायक तेरी मौत तय है तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा बच सके तो बच एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें एक शख्स कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब है, मैं 4 पेशी में गया। जिंदा रहने दो। उसको मारना है, भले मैं जेल चला जाउंगा। मंत्री को बोल दो, तीसरे दिन मार दूंगा। ये बात तय है। 
विज्ञापन



पुलिस ने बढ़ाई मंत्री की सुरक्षा
मंत्री विजय शाह को लेकर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी मुकेश दरबार के खिलाफ फिलहाल हरसूद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने 2 दिन के अंदर मंत्री को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें