राजधानी भोपाल की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में शुक्रवार से दो बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही हैं। यहां कम दरों में सबसे आधुनिक मशीनों से सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मॉडर्न सीटी स्कैन (80 रो डिटेक्टर, 128 स्लाइस) और एमआरआई मशीन (1.5 टेसला) का लोकार्पण करेंगे।
सबसे पहले भोपाल में शुरू की जा रही सुविधा
यह सुविधा प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सबसे पहले भोपाल में शुरू की जा रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहेंगे। इन मॉडर्न मशीनों से आयुष्मान भारत योजना और अन्य शासकीय योजनाओं के तहत आने वाले मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा दी जाएगी। इससे मरीजों को उन उच्च स्तरीय जांचों के लिए निजी सेंटर्स जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
रिसर्च को मिलेगी नई दिशा
इन मशीनों की स्थायह भी पढ़ें-पना से यूजी, पीजी और पैरामेडिकल छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और रिसर्च के अवसर मिलेंगे। इन मशीनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च भी किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में ड्रग्स और दरिंदगी का खुलासा, भाजपा नेता के भतीजे गिरफ्तार, फोन में मिले दरिंदगी के वीडियो
मशीन इन फीचर्स की वजह से खास
सीटी स्कैन मशीन वॉल्यूमेट्री, फ्यूजन और पर फ्यूजन जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है।एमआरआई मशीन में डेडिकेटेड ब्रेस्ट कॉइल्स हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की गहन जांच आसान होगी। दोनों मशीनें फास्ट स्क्रीनिंग में सक्षम हैं और हृदय रोगों की उन्नत जांच के लिए हाई-क्वालिटी कार्डियक पैकेज उपलब्ध कराती हैं।
यह भी पढ़ें-पुलिस भर्ती में होगा रामचरितमानस का पाठ, एडीजी बोले- अनुशासन और चरित्र निर्माण जरूरी
18 करोड़ की एमआरआई और 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन मशीन
हमीदिया अस्पताल में 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन और 18 करोड़ रुपए की एमआरआई मशीनें स्थापित की हैं। इन्हें इमरजेंसी विभाग के ठीक पीछे लगाया गया है, ताकि गंभीर मरीजों की जांच तुरंत की जा सके। हाल ही में शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियनों की नियुक्ति भी हो गई है। दरअसल यह पहल नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत की गई है, जिसके अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक जांच सुविधाएं अस्पताल के अपने संचालन में होनी चाहिए। इससे पहले, हमीदिया अस्पताल में ये जांचें आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से की जा रही थीं। इन नई मशीनों के आने से हमीदिया अस्पताल की नैदानिक क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।