ऑपरेशन सिन्दूर पर भारत का पक्ष रखने विदेश जाने वाले सांसदों को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने चिट्ठी लिखी है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों का जिक्र है। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को हटाने या उचित निर्देश जारी करने की अपील की है। आरिफ मसूद ने कहा कि आप वहां जाएंगे और वहां अगर किसी ने पूछा कि भारत में सत्ता दल के मंत्रियों ने ही सेना और सेना के अफसरों पर जिस तरह से टिप्पणी की है तो उसका क्या उत्तर देंगे। इस बारे में आपको भारत सरकार से जवाब लेकर जाना चाहिए।
ओवैसी और शशि थरूर से कही यह बात
आरिफ मसूद ने अपने पत्र में लिखा कि शशि थरूर और असदुद्दीन ओवैसी जी, जैसा कि आप ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद पर भारत की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं। मैं आपका ध्यान एक गंभीर चिंता की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जो अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ आपकी बातचीत के दौरान उभर सकती है। हाल ही में, मध्य प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री, विजय शा ह, जो सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी से संबंधित हैं, ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहकर घृणा से भरा अपमानजनक बयान दिया है।
यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएम, अधिकारियों को प्रबंध के लिए दिए दिशा-निर्देश
राज्य ने कोई कार्रवाई नहीं की
विधायक मसूद ने आगे लिखा कि उपरोक्त पृष्ठभूमि में जहां एक मंत्री ने एक सैन्य अधिकारी को आतंकवादी की बहन कहा है और राज्य ने कोई कार्रवाई नहीं की है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मीडिया आपके प्रतिनिधिमंडल से यह सवाल पूछ सकते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता कितनी विश्वसनीय है, जब वे देश की सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित व्यक्तियों/मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं ताकि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
यह भी पढ़ें-भोपाल-इंदौर मेट्रो में तुर्की की कंपनी को मिला काम, कांग्रेस ने मेट्रो ऑफिस का किया घेराव, लगाए नारे