फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मंत्री सारंग ने रूकवाई शासकीय भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग, मंत्री सारंग को देख भागे भू-माफिया

Thu, 09 Jan 2025 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने करोंद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और शासकीय भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग रुकवाया। निरीक्षण के दौरान भू-माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। और वहां से भाग निकले। मंत्री ने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में अवैध कब्जों और प्लॉटिंग की सूचना मिलने पर गुरूवार को क्षेत्र का दौरा किया। मंत्री सारंग ने करोंद, पलासी, बड़वाई और रसुल्ली क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।जिसे उन्होंने तत्काल रूकवाया। सारंग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भू-माफिया में मची अफरा-तफरी
निरीक्षण के दौरान भू-माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री सारंग को आते देख एक वाहन में सवार संदिग्ध लोग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। उन्होंने अधिकारियों को अवैध प्लॉटिंग और कब्जों के खिलाफ प्राइवेट लैंड एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-माफियाओं पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही।


जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंत्री सारंग ने जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम और राजस्व को विगत कई दिनों से इस मामले में शिकायत की गई थी। जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें