फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: महू से शुरू होने वाले संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी हुई तेज, कल बड़ी बैठक

Thu, 09 Jan 2025 08:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महू में 26 जनवारी को आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का समापन और संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा के शुभारंभ को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को पीसीसी में दो अलग-अलग बैठकें होंगी।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में 3 जनवरी से शुरू हुए कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का समापन 26 जनवरी को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में होगा। यहीं से एक विशाल रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। यह पद यात्राएं पूरे एक साल तक गांव-गांव शहर-शहर में निकाली जाएगी और इनका समापन अगले साल 2026 में 26 जनवरी के दिन ही होगा। ये दोनो कार्यक्रम मध्यप्रदेश में हो रहे हैं इसलिए एमपी कांग्रेस जोरों से तैयारियों में जुटी है। शुक्रवार को पीसीसी में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें पूरे कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस 26 जनवरी को प्रदेशभर से सवा लाख कार्यकर्ताओं और महू बुलाने जा रही है। इसके लिए संभागवार पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। अजय सिंह राहुल को रीवा संभाग, अरुण यादव को जबलपुर, बाला बच्चन को नर्मदापुरम, सज्जन सिंह वर्मा को इंदौर, कमलेश्वर पटेल को शहडोल, ओमकार मरकाम को सागर, जयवर्धन सिंह को ग्वालियर, आरिफ मसूद को भोपाल, हेमंत कटारे को चंबल और महेश परमार को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया है। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आयोजन के लिए 9 अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी हैं। यह कमेटियां ट्रांसपोर्टेशन, भोजन, समन्यव, प्रचार, ठहरने के इंतजाम जैसे तमाम काम देखेंगी।

दो अलग-अलग बैठकें
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारीण के सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थाई एवं विषेष आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। वहीं अपरान्ह 4 बजे आगामी 26 जनवरी को इंदौर के महू में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली को सफल और प्रभारी बनाने के लिए बनायी गई विभिन्न समितियों जिसमें प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओं से समन्वय, प्रचार-प्रसार, यातायात, आमसभा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, ठहरने, सोशल मीडिया, मीडिया, कंट्रोल रूम आमंत्रण एवं पास बांटने हेतु विभिन्न समितियों की आवश्यक बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें