फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ABVP के कार्यक्रम में शामिल हुए MCU के रजिस्टार,उठ रहे सवाल,दिग्विजय बोले-शिक्षा का राजनीतिकरण निंदनीय

Thu, 12 Dec 2024 09:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अविनाश वाजपेई के  ABVP के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है । पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि रजिस्टर क्या  ABVP के सदस्य हैं। इसे निंदनीय बताया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अविनाश वाजपेई, कुलपति पद के आवेदक डॉ आशीष जोशी और प्राॅडक्शन सहायक डॉ परेश उपाध्याय की ABVP के कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है । इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने NSUI नेता रवि परमार का ट्वीट (एक्स) पर रीपोस्ट कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिंह ने लिखा है कि क्या ABVP बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में जो सभी को समान अधिकार देने का Preamble में प्रावधान है उसका समर्थन करती है? यदि हां तो अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाना बंद करें। समरसता दिवस मनाना है तो आपके पदाधिकारियों में कितने अल्पसंख्यक हैं? 
विज्ञापन



दिग्विजय सिंह ने रजिस्टार से किया सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने अविनाश वाजपेई पर निशाना साधते हुए कहा कि रजिस्ट्रार महोदय क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं? क्या ABVP राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का संघटन नहीं है? क्या शासकीय सेवाओं में कर्मियों व अधिकारियों को राजनैतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की छूट है? यदि नहीं है तो क्या मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश  व मुख्य सचिव महोदय, रजिस्ट्रार महोदय के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेंगे?

शिक्षण संस्थानों को राजनीति का बनाया अखाड़ा 
इससे पहले NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ट्वीट ( एक्स ) पर पोस्ट कर लिखा था कि भाजपा ने शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। विवि में नियुक्तियों की सबसे बड़ी योग्यता सिर्फ 'भाजपाई' होना बन चुकी है। डॉ. परेश उपाध्याय को ABVP का गमछा पहने हुए देखा गया, जो संस्थान की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

इस ट्वीट ( एक्स ) पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने इसे शिक्षा के राजनीतिकरण का गंभीर मामला बताया और सवाल खड़े किए उठाए। दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र का राजनीतिकरण न केवल संविधान की भावना के खिलाफ है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
मामले पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि NSUI और कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि शिक्षण संस्थानों की गरिमा और निष्पक्षता कायम रहे। बता दें कि देशभर में विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय अक्सर विवादों में रहता है। छात्र विवि प्रशासन पर शिक्षा का भगवाकरण और सत्ता का एजेंडा थोपने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें