फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal LS Election: आखिरी वक्त पर कांग्रेस प्रत्याशी ने झोंकी ताकत, वोट अपील करने सड़क पर उतरे बड़े नेता

Sun, 05 May 2024 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

शनिवार रात कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में पुराना भोपाल में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें पीसीसी चीफ समेत कई बड़े नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में मौजूद नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद होने वाले तीसरे चरण के मतदान का चुनावी शोर रविवार शाम को थमने वाला है। ऐसे में ठंडी पड़ीं कांग्रेस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार रात कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में पुराना भोपाल में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें पीसीसी चीफ समेत कई बड़े नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी मशक्कत का दौर जारी रहने वाला है।
विज्ञापन


मध्य विधानसभा क्षेत्र के इतवारा में शनिवार रात कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में जनसभा हुई। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा के लोगों ने अपने लाडले आरिफ मसूद को दोबारा विधानसभा भेजा है, उसी तरह अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को ज्यादा से ज्यादा बढ़त दिलानी है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि शहर के हर इलाके का विकास चरणबद्ध तरीके से करेंगे। भोपाल का नक्शा बदल देंगे। आप हमें वोट दें, हम आपकी समस्याएं दूर करने का प्रयास करेंगे। मिलकर शहर के अमन चैन को कायम रखेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि शहर हो या गांव हमने कभी अंतर नहीं किया। हम गैस पीड़ितों के मामले सांसद में उठाएंगे और हल होने तक संघर्ष करेंगे। जनसभा में विधायक आरिफ मसूद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, जहीर अहमद सहित कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

सतत जनसंपर्क
अरुण श्रीवास्तव ने पुराने भोपाल के सोमवारा, चौक, लखेरापुरा इलाके में जनसंपर्क किया। उन्होंने पुराने भोपाल के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भोपाल क्षेत्र की विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार आप लोग बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दें। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि भोपाल में पिछले पांच छह बार से  हम जिन्हें लोकसभा भेज रहे हैं, उनमें से किसी ने भी भोपाल की आवाज दिल्ली में नहीं उठाई। ये इस शहर की विडंबना है। गैस पीड़ितों को आज तक न तो न्याय मिला और न ही सही इलाज मुहैया कराया गया। हम आपको विश्वास दिलाना चाह रहे हैं कि जिस तरह से हमारी माताजी ने ग्रामीण क्षेत्र की सेवा की, मैं उसी तरह पूरे लोकसभा की सेवा करूंगा। श्रीवास्तव ने आजाद मार्केट, विद्यासागर मार्ग, गणेश मार्केट, घोड़ा नक्कास में  जनसंपर्क करते हुए व्यापारियों और मतदाताओं से वोट की अपील की। उन्होंने अरेरा कॉलोनी के इलाके 10 नंबर 11 नंबर और 12 नंबर क्षेत्र में रोड शो और जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन


अंतिम दिन भी सक्रियता
प्रचार बंद होने से पहले रविवार दोपहर 3 बजे बरखेड़ी फाटक से विधायक आरिफ मसूद का पैदल रोड शो कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में होगा। रोड शो बरखेड़ी फाटक से शुरू होकर बरखेड़ी पुलिस चौकी होकर एक्स्ट्राल कालेज, गुरुद्वारा से बाजार जहांगीराबाद होते हुए शब्बन चौराहे पर समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें