फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal LS Election: कोलार में आज वोटरों को साधेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पीएम मोदी भी कर चुके हैं रोड शो

Sun, 28 Apr 2024 08:35 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शाम 7 बजे कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लेंगे। 
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा लगातार क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें बीजेपी के बड़े नेताओं का साथ मिल रहा है। जहां पहले प्रधानमंत्री ने रोड शो कर भोपाल में माहौल बनाया। आज सीएम मोहन यादव रोज शो करेंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा आलोक शर्मा के साथ  हुजूर विधानसभा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान रातीबड़ एवं फंदा के दो दर्जन से अधिक गांव पहुंचे साथ ही संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनसंपर्क करने पहुंचे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए नागरिक  का आशीर्वाद लिया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान नागरिक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग़रीब का पक्का मकान भी बनाया ओर दूसरी तरफ़ करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र जिसकी प्रतीक्षा हमें 500 से थी श्रीराम मंदिर का निर्माण भी कराया। शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल विकास और कल्याण को समर्पित रहा। शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओं से आने वाली 7 मई को आलोक शर्मा को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर विजय बनाने का आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो कोलार में 
विधायक रामेश्वर शर्मा में बताया लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शाम 7 बजे कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए कोलार में विशेष तैयारीयां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें