राजधानी में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक होटल में पकड़ा गया। आरोपी युवक का नाम मजहर है और वह जिम ट्रेनर है, लेकिन उसने जिम में आने वाली युवती को अपना नाम बंटी बताकर दोस्ती की थी। मजहर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जब युवक को होटल से थाने लेकर पैदल जा रही थी तब बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मजहर खान नाम का यह युवक विशाल फिटनेस सेंटर में जिम ट्रेनर है। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती से भी पुलिस की महिला अधिकारी जानकारी जुटा रही हैं। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह भी भोपाल पहुंचने वाले हैं। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मजहर के संबंध में और जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। युवक ने होटल में मजहर के स्थान पर अपना नाम बंटी लिखवाया था। युवती से मजहर की मुलाकात जिम में ही हुई थी।
यह भी पढ़ें-
कफ सिरप का कहर: किडनी फेल होने से 20 दिन में सात बच्चों की मौत, दवा पर पाबंदी पर जिम्मेदारों को 'खुराक' कब?
कई और युवतियों को झांसा देने का शक
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मजहर लंबे समय से जिम ट्रेनर का कार्य कर रहा है। दूसरे जिले से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार की हिंदू युवतियां भोपाल में कॉलेज की पढ़ाई करने आती हैं। वह अपना कॅरियर बनाने के दौर में जब होती हैं तो लव जिहाद करने वाले युवक उन्हें अपने जाल में फंसाकर जिंदगी तबाह कर देते हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस मजहर से सख्ती से पूछताछ करेगी तो और खुलासा हो जाएगा कि अब तक कितनी हिंदू युवतियों की जिंदगी इस युवक ने बर्बाद की है।