फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भोपाल में लेडी एडीसीपी को आखिर क्यों कहना पड़ा- इंशाअल्लाह हम कड़क कार्रवाई करेंगे, जानें पूरा मामला

Sun, 17 May 2026 09:40 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होटल में मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी और जुलूस निकाला। बाद में युवती ने युवक को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों पांच साल से रिश्ते में हैं।
विज्ञापन
भोपाल में युवक की पिटाई के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक युवक की पिटाई और उसका जुलूस निकाले जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जोन-3 की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) शालिनी दीक्षित को खुद मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। उन्होंने माइक से अनाउंस करते हुए कहा, “इंशाअल्लाह अमन-चैन बनाए रखें, हम कड़क कार्रवाई करेंगे।” इसके बाद ही भीड़ शांत हुई।
विज्ञापन




होटल में युवक-युवती मिलने के बाद शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल का है। यहां एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा गया था। आरोप है कि हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने युवक को लव जिहाद का आरोपी बताते हुए उसकी पिटाई की और उसका जुलूस भी निकाला। हालांकि बाद में युवती ने सामने आकर कहा कि युवक उसका दोस्त है और दोनों पिछले पांच साल से रिश्ते में हैं। युवती ने साफ कहा कि युवक उसके साथ कोई ज्यादती नहीं कर रहा था और न ही यह लव जिहाद का मामला है।
विज्ञापन


विरोध में सड़कों पर उतरी भीड़

इस घटना के विरोध में 12 मई की रात पुराने भोपाल में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। कई इलाकों में चक्काजाम की स्थिति बन गई, जबकि पीरगेट इलाके में पथराव जैसे हालात बन गए। बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी कर रहे थे और पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस इलाके में प्रदर्शन हो रहा था, वह एडीसीपी शालिनी दीक्षित के कार्यक्षेत्र में आता है। ऐसे में वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों से शहर का माहौल खराब न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमन, चैन और शांति बनाए रखें, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा

पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

एडीसीपी के आश्वासन के बाद भीड़ धीरे-धीरे शांत हुई और लोग अपने घर लौटने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सात से ज्यादा थाना प्रभारियों के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मौके पर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया कि शहर काजी के नेतृत्व में पूरे मामले को संभाला जा रहा है और जिन्होंने कानून हाथ में लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लगातार समझाइश और पुलिस की सतर्कता के बाद हालात पूरी तरह शांत हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें