लव-ड्रग्स जिहाद को लेकर भोपाल में सुर्खियां बटोरने वाले मछली कारोबारी सरिक मछली की हथाईखेड़ा डैम के पास स्थित आलीशान कोठी को भी गिराने की तैयारी है। भोपाल पुलिस ने तीन दिन पहले ही सारिक मछली के कब्जे से 25 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। मछली के फार्महाउस, वेयरहाउस, गोदाम, फैक्ट्री और अन्य निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चला चुका है।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए भोपाल पुलिस और जिला प्रशासन ने सारिक मछली की वर्षों पुरानी आलीशार कोठी को छोड़ दिया है, लेकिन सारिक मछली के खिलाफ जिला प्रशासन की जांच चल रही है। राजस्व के अधिकारी पुराने दस्तावेज खंगाल रहे और यह पता लगा रहे कि अभी सारिक मछली और उसके परिवार के लोग कितनी शासकीय जमीन को कब्जा करके रखे हैं।
ये भी पढ़ें-
यासीन मछली पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर होटल में किया था शोषण
सारिक मछली के भाई शाहवर मछली और भतीजे यासीन मछली को एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजा का चुका है। यासीन के खिलाफ आधा दर्जन प्ररकण दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, अपहरण, मारपीट और लूट के केस दर्ज हैं। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी होनी है। बताया जाता है कि जल्दी ही सारिक मछली की आलीशान कोठी पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। तीन दिन पहले जब सभी निर्माण ध्वस्त किए गए थे, तब सुप्रीमकोर्ट की रूलिंग के कारण छोड़ दिया गया था।
12 अधिक लोगों के नाम प्रशासन को भेजे
भोपाल क्राइम ब्रांच ने भोपाल कलेक्टर को सारिक मछली सहित उनके परिवार के 15 लोगों के नाम जिला प्रशासन को भेजे हैं, जिनके नाम से शस्त्र लाइसेंस हो सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने करीब छह लोगों के नाम से ही शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी जुटा पाया है। क्राइम ब्रांच का पत्र मिलने के बाद कलेक्ट्रेट की शस्त्र शाखा ने भी रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोहेल, शहरयार, शफीक, शाहिद और शावेज के नाम शस्त्र लाइसेंस मिले हैं। जिन पर आठ शस्त्र चढ़े हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के बाद अपराधों में लिप्त लोगों का रिकार्ड सर्च किया जा रहा है। जिनके नाम मिलेंगे, उनके शस्त्र निलंबित किए जाएंगे। जिले में अपराधों में लिप्त लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं।