फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल लव-ड्रग्स केस: यासीन मछली पर फर्जी पास मामले की नई जांच शुरू, कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार

Tue, 05 Aug 2025 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोपी यासीन मछली को अरेरा हिल्स पुलिस ने फर्जी विधानसभा पास के दुरुपयोग के मामले में रिमांड पर लिया है। यासीन ने एक पत्रकार के पास का उपयोग कर अवैध लाभ उठाया था।
विज्ञापन
यासीन मछली और अंशुल सिंह उर्फ भूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोपी यासीन मछली को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है। यासीन मछली को अरेरा हिल्स पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में रिमांड पर लिया है। वह एक पत्रकार के विधानसभा पास का फर्जी तरीके से दुरूपयोग कर रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह और कितनी बार पास लेकर या फर्जी तरीके से पास बनाकर दुरूपयोग किया है। वहीं लव जिहाद और ड्रग्स जिहाद मामले में चर्चाओं में आए यासीन मछली के चाचा और मछली कारोबारी शारिक मछली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। वह हथाईखेड़ा डैम के पास अनंतपुरा में स्थित अपनी आलीशान कोठी को गिराने से बचाने के लिए कोर्ट गए हैं। 

विज्ञापन


अरेरा हिल्स पुलिस के बाद यासीन मछली को एमपी नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। एमपी नगर पुलिस में एक युवती ने एक फाइव स्टार होटल के अंदर लेजाकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराय था। इधर कांग्रेस नेत्री का बेटा अंशुल सिंह भूरी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। अब वह सात अगस्त तक भोपाल पुलिस की रिमांड पर है। अंशुल सिंह भूरी टीटी नगर क्षेत्र में रहता है और नए भोपाल में संगठित अपराधों में शामिल रहा है। वह टटी नगर क्षेत्र का निगरानीशुदा है। उसके खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में करीब 20 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसकी रिमांड अवधि में अन्य मामलों और ड्रग्स तस्करी के मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। अंशुल सिंह भूरी की पूछताछ में तौफीक निजामी का नाम सामने आया है और उसे गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें- विदेश तक फैला मछली का जाल, नाइजीरियन के बाद थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, क्या है ओवैसी कनेक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट पहुंचा मछली परिवार
जानकारी के अनुसार शारिक मछली और उनके परिजनों ने हथाईखेड़ा डैम के पास अनंतपुरा में कई एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। गत दिनों पुलिस और भोपाल जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 25 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन मछली परिवार के कब्जे से मुक्त कराई है। साथ ही अभी भी मछली परिवार द्वारा कहां-कहां शासकीय जमीन पर कब्जा किया गया है, उसके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और जिला प्रशासन दस्तावेजों को खंगालने के बाद शारिक मछली की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में हैं। इस बीच शारिक मछली ने वकीलों के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई है कि वह जिस मकान में रह रहा है, उस जमीन पर उसके पिता के जमाने से यानी करीब 50 साल से अधिक समय ये कब्जा है। बिना मेरा पक्ष सुने न्यायालय प्रशासन को बुलडोजर चलाने से रोका जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें