फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair:  शादी से मना किया तो भड़का प्रेमी, चाकू से काटी नाक, दोनों रिश्ते में लगते हैं भाई-बहन

Sat, 06 Sep 2025 12:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime News: भोपाल में गांधी नगर का युवक शादी के लिए दबाव डालता रहा, युवती के इंकार पर उसने चाकू से हमला किया और नाक का अगला हिस्सा काट दिया। पुलिस ने दिनेश जाटव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में एक युवती की नाक काट दी गई। युवक और युवती एक ही समाज के हैं। आरोपी युवक पिछले कई महीनों से युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। युवती ने इससे मना किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती की नाक का अगला हिस्सा कट गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:   इंदौर में बिजली नहीं होने पर दिन में निकलती थी झांकियां, 102 साल पहले हुकुमचंद ने की थी शुरुआत

गांधी नगर पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती पिछले करीब 8 साल से दिनेश जाटव नाम के युवक को जानती है। दोनों एक ही समाज के हैं, इसलिए उनके बीच बातचीत होती रहती थी। युवक पहले गांधी नगर में रहता था, अब वह सीहोर के दोराहा में रहता है और मजदूरी करता है। पिछले कुछ महीनों से वह युवती से शादी करने की जिद कर रहा था। जब यह बात युवती के घर वालों को पता चली, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि युवक और युवती दूर के रिश्ते में भाई-बहन हैं, इसलिए उनकी शादी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कंपनी से पेस्ट कंट्रोल का ठेका छीनने की तैयारी, दो साल से कर रही थी काम, 11 करोड़ पर भी संकट

इसके बाद भी दिनेश शादी की जिद पर अड़ा रहा। बीते गुरुवार को वह भोपाल आया और एयरपोर्ट ब्रिज के पास से युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया। एयरोसिटी के पास उसने फिर से शादी का दबाव डाला। युवती ने इंकार किया तो दिनेश ने चाकू से हमला किया, जिससे युवती की नाक का अगला हिस्सा कट गया। पुलिस ने दिनेश जाटव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें