राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 के कक्षा 10 एवं 12 की ओपन स्कूल (परम्परागत), आ लौट चलें, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई ऑन डिमांड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। द्वितीय सत्र की परीक्षाए दिसम्बर मे आयोजित हुई थीं। इस परीक्षा में 18551 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
जाने कैसा रहा परीक्षा परिणाम
ओपन स्कूल कक्षा 10वीं में 3982 से 856 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 21.50% परीक्षाफल रहा। वहीं कक्षा 12वीं में 4279 में से 1606 परीक्षार्थी पास हुए और परीक्षाफल 37.53% रहा। कक्षा 8वी में 442 में 50 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 11.31% रहा। कक्षा 5वी में 122 में 33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 27.09% रहा। वहीं मदरसा बोर्ड कक्षा 12 में 327 में से 214 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षा परिणाम 64.44% रहा। मदरसा बोर्ड कक्षा 10 में 661 में से 301 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 45.54% रहा। आ लौट चलें कक्षा 10 में 3577 से 1472 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, तथा परीक्षा परिणाम 41.15% रहा।आ लौट चलें कक्षा 12 में 5056 में से 2722 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 44. 94% परीक्षाफल रहा। सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12 में 105 में से 52 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षा परिणाम 49.54% रहा।
फैल परीक्षार्थी के लिए जानकारी
अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी द्वारा आगामी ओपन स्कूल (परम्परागत), आ लौट चलें, सीबीएसई ऑन डिमांड (जून 2025) एवं मदरसा बोर्ड (दिसम्बर 2025) परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये Mponline एवं AISECT के माध्यम से परीक्षा फार्म भरे जा सकते है। परीक्षाफल एवं अन्य जानकारी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट www.mpscs.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।