रेल प्रशासन ने परीक्षा के समय वेटिंग क्लियर करने के लिए और छात्रों और उनके परिवारजनों को सरलता से यात्रा करने के उद्देश्य से परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत गाड़ी संख्या 09801/09802 और 09803/09804 कोटा-ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के रुठियाई , गुना , अशोकनगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
इन स्टेशनों में रुकेगी गाड़ी
गाड़ी संख्या 09801 कोटा-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 25 नवंबर को कोटा स्टेशन से रात्रि 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5 बजे रुठियाई, 12.30 बजे गुना, 1.30 बजे अशोकनगर, 3.40 बजे बीना पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेन 26 नवंबर को ग्वालियर स्टेशन से प्रातः 10:25 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे बीना,19.45 बजे अशोकनगर, 21.05 बजे गुना, 21.50 बजे रुठियाई पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 2 बजे कोटा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 27 नवंबर को कोटा स्टेशन से रात्रि 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5 बजे रुठियाई ,12.30 बजे गुना, 1.30 बजे अशोकनगर, 3.40 बजे बीना पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेन 28 नवंबर को ग्वालियर स्टेशन से प्रातः 10:25 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे बीना, 19.45 बजे अशोकनगर, 21.05 बजे गुना, 21.50 बजे रुठियाई पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 2 बजे कोटा पहुंचेगी।
यहां दोनों दिशाओं में रुकेंगी गाड़ी
यह ट्रेनें बारां, छबड़ा गूगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि परीक्षा विशेष ट्रेनें छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस (NTES), 139 या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करें।