फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: उप नेता प्रतिपक्ष पर हुए केस पर भड़के जय राम रमेश,सोशल मीडिया पर लिखा-अजब गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार

Mon, 17 Feb 2025 06:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उप नेता प्रतिपक्ष कटारे पर भोपाल जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया है। इस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नारजगी व्यक्त की है। उन्होने एक्स पर लिखा-अजब गजब मध्य प्रदेश और भाजपा सरकार
विज्ञापन
जयराम रमेश और हेमंत कटारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधान सभा उप नेताप्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके भाई, पत्नी, मां सहित दो अफसरों पर पर राजधानी भोपाल के आईएसबीटी पर स्थित पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू ने केस  दर्ज किया है। हेमंत कटारे पर केस दर्ज होने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नारजगी व्यक्त किया है। और ने एक्स पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन



कटारे पर फर्जी मुकदमा
जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि अजब-गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार, नर्सिंग घोटाले और परिवहन घोटाले का खुलासा करने वाले उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज, लेकिन घोटाले में शामिल एक आरक्षक जिसकी 100 करोड़ से अधिक संपत्ति मिली, इस प्रकरण में भाजपा के मंत्री एवं किसी भी अफसर पर कोई FIR नहीं, कोई कार्रवाई नहीं। जयराम ने आगे लिखा कि पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए! कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा! पूरा कांग्रेस परिवार इस अत्याचार के खिलाफ आपके साथ है।

नेतप्रतिपक्ष ने आभार जताया
जयराम रमेश के ट्वीट पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने लिखा कि धन्यवाद जयराम जी, सत्य और न्याय की इस लड़ाई में साथ खड़े होने के लिए। इतिहास गवाह है कि अन्याय कितना भी प्रबल हो, अंततः सत्य की ही जीत होती है। संघर्ष जारी रहेगा, और इसी तरह पूरी ताकत के साथ भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्य काले कारनामों को उजागर करते रहेंगे।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मामले में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर सौरभ की नियुक्ति की सिफारिश करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीएम और ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त और डीजीपी को पत्र लिखकर भोपाल के आईएसबीटी पर स्थित हेमंत कटारे के पेट्रोल पंप के जमीन आवंटन में गड़बड़ी सहित तमाम मामलों में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें