फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही, जातिसूचक टिप्पणी के आरोप के बाद बढ़ा विवाद

Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल के पीर गेट स्थित भवानी चौक पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कुछ युवकों ने झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। तिवारी पर एक इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। उन्होंने विवाद के बाद वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।
विज्ञापन
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के भवानी चौक स्थित पीर गेट पर सोमवार दोपहर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कुछ युवकों ने विवाद करते हुए झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। तिवारी पर एक इंटरव्यू में अनुसूचित जाति के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी थी। घटना के बाद तिवारी ने आरोप लगाया कि विवाद करने वाले युवकों ने खुद को अनुसूचित जाति का बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद वे सनातन धर्म के लिए काम करना जारी रखेंगे। तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन


बोले- धमकियों से पीछे नहीं हटूंगा
चंद्रशेखर तिवारी ने घटना के बाद कहा कि वे सनातन धर्म के लिए अपना काम जारी रखेंगे और किसी धमकी से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गर्दन काटने की धमकी दी गई है। तिवारी के मुताबिक, वे अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में झांकियों के दौरान सख्ती और डीजे पर कार्रवाई को लेकर नाराजगी को इस विवाद की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, दोनों दलों के समर्थक हुए आमने-सामने, चौराहे पर तनाव
विज्ञापन



डीजे की कार्रवाई को लेकर भी हुआ था विवाद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चंद्रशेखर तिवारी विवादों में आए थे। उस समय उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हुई थी। मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी से भी उनकी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि तिवारी ने कार्रवाई रोकने की चेतावनी देते हुए शहर जलाने तक की बात कही थी। डीजे पर कार्रवाई को लेकर हुए इस घटनाक्रम के बाद अब भवानी चौक पर उनके साथ हुई घटना से विवाद फिर चर्चा में आ गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें