फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर भोपाल भक्ति में डूबा: मंदिरों में लंबी कतारें,जगह-जगह भंडारे,सीएम पहुंचे खेड़ापति हनुमान मंदिर

Thu, 02 Apr 2026 07:04 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था अपने चरम पर रही। मंदिरों में भारी भीड़, शहरभर में भंडारे और भव्य जुलूसों के बीच जहां धार्मिक उत्साह चरम पर रहा, वहीं ट्रैफिक डायवर्जन से शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आस्था, उत्साह और भक्तिभाव का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर तरफ जयकारों, भजनों और प्रसाद वितरण से पूरा शहर भक्ति में डूबा नजर आया।
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने नवाया माथा
बंगाल दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे भोपाल के स्टेट हैंगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इसके बाद वे छोला क्षेत्र के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने उनका सम्मान किया और मंदिर परिसर में भंडारा व प्रसाद वितरण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

 मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
हनुमान जयंती पर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भंडारों का आयोजन हुआ, जहां हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शहर के अलग-अलग इलाकों में धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलते रहे।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें-मनोकामनाएं पूरी करने वाला धाम, हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़

जुलूसों से शहर में बढ़ी हलचल
हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में दो बड़े धार्मिक जुलूस निकाले गए। तलैया से निकला जुलूस बुधवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, घोड़ा नक्कास, हमीदिया रोड होते हुए सिंधी कॉलोनी पहुंचा, वहीं छोला क्षेत्र से निकला जुलूस जेपी नगर, काजी कैंप होते हुए सिंधी कॉलोनी तक गया। जुलूसों के कारण शहर में उत्सव का माहौल और भी जोशीला हो गया।

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम यादव, बोले-घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं

 ट्रैफिक डायवर्जन से बदले रास्ते
जुलूसों को देखते हुए खासकर पुराने भोपाल में शाम 4 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई। कई मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहे और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से लालघाटी और वीआईपी रोड जैसे मार्गों का उपयोग करने की अपील की। त्योहार के चलते शहर की बस सेवाओं में भी बदलाव किया गया। हलालपुर से चलने वाली बसें नादरा तक नहीं पहुंचीं, जबकि विदिशा-बैरासिया रूट की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहीं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें